Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम

गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड की सीमा पर स्थित द्वारी रेलवे साइडिंग क्षेत्र शनिवार दोपहर उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि तलवारबाजी में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में गिद्धौर प्रमुख के पति उमेश यादव, समाजसेवी एवं राजनेता सुरेश यादव और प्रभु यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

घटना के विरोध में गिद्धौर प्रमुख अनीता यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने इंदिरा मोड़ के समीप चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता तथा झामुमो के केंद्रीय नेता एवं सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा भी इंदिरा मोड़ पहुंचे। मनोज चंद्रा ने कहा कि हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन पर स्थित द्वारी रेलवे साइडिंग का निर्माण सीसीएल के मगध-आम्रपाली परियोजना से कोयला ढुलाई के लिए किया गया है। यहां बने कांटा घर और रेलवे साइडिंग पर वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव बना हुआ था। कई दौर की बैठकों और धमकियों के बाद आखिरकार विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्ट :-आशीष यादव 

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket