Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा

रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा

बड़कागांव:बड़कागांव डेली मार्केट स्थित रिमझिम वस्त्रालय में हुई कपड़ा चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है।

दुकान मालिक रौशन कुमार के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 69/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पहचान के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर नाबालिग को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर बेची गई कुछ साड़ियां भी बरामद की गई हैं। आवेदन में कुल 11 बॉक्स साड़ी चोरी होने की बात कही गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया नाबालिग पहले भी मोबाइल चोरी के मामले में बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। वहीं, बाल सुधार गृह से उसकी पढ़ाई के लिए हजारीबाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में नामांकन कराया गया था, लेकिन हाल के दिनों में वह घर पर रह रहा था।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कानून के दायरे में रहते हुए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है और मामले की आगे जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JAC Inter Result 2026: झारखंड इंटर का रिजल्ट कल जारी, तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ

JAC Inter Result 2026: झारखंड इंटर का रिजल्ट कल जारी, तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने

Assembly Election Result 2026: 5 राज्यों और पुडुचेरी में आज नतीजे, किसके सिर सजेगा ताज?

Assembly Election Result 2026: 5 राज्यों और पुडुचेरी में आज नतीजे, किसके सिर सजेगा ताज? देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी

असम चुनाव 2026: एग्जिट पोल में बीजेपी की बंपर बढ़त, कांग्रेस ने उठाए सवाल

असम चुनाव 2026: एग्जिट पोल में बीजेपी की बंपर बढ़त, कांग्रेस ने उठाए सवाल असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल

रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा

रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा बड़कागांव:बड़कागांव डेली मार्केट स्थित रिमझिम वस्त्रालय में हुई कपड़ा चोरी की घटना

Live Cricket

error: Content is protected !!