Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रिमझिम वस्त्रालय में चोरी का खुलासा, नाबालिग पकड़ा गया, बाल सुधार गृह भेजा

बड़कागांव:बड़कागांव डेली मार्केट स्थित रिमझिम वस्त्रालय में हुई कपड़ा चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है।

दुकान मालिक रौशन कुमार के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 69/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पहचान के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर नाबालिग को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर बेची गई कुछ साड़ियां भी बरामद की गई हैं। आवेदन में कुल 11 बॉक्स साड़ी चोरी होने की बात कही गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया नाबालिग पहले भी मोबाइल चोरी के मामले में बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। वहीं, बाल सुधार गृह से उसकी पढ़ाई के लिए हजारीबाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में नामांकन कराया गया था, लेकिन हाल के दिनों में वह घर पर रह रहा था।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कानून के दायरे में रहते हुए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है और मामले की आगे जांच जारी है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!