कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट
हजारीबाग (कटकमसांडी):कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिका एवं लुपुग के जंगली इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर चलाए गए छापामारी अभियान में करीब 150 किलो अवैध जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री का सत्यापन किया जा रहा है और मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












