Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमसांडी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 150 किलो जावा महुआ व भट्ठी नष्ट

हजारीबाग (कटकमसांडी):कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिका एवं लुपुग के जंगली इलाके में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर चलाए गए छापामारी अभियान में करीब 150 किलो अवैध जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।छापेमारी के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री का सत्यापन किया जा रहा है और मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!