Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

झारखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

रांची सहित कई इलाकों में 44°C तक पहुंच सकता है तापमान, 20-21 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में गर्मी ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर के समय हालात और अधिक गंभीर हो जा रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD रांची) के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। रांची में हाल ही में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और इसमें लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

विभाग ने 20 और 21 अप्रैल के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं रांची में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से गर्मी के तेवर और तेज होंगे। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की राहत मिल सकती है।

आने वाले 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, जबकि कुछ जिलों जैसे पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रात में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से उमस भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने, ORS का सेवन करने, हल्के व ढीले कपड़े पहनने और सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने मारपीट और अवैध वसूली की कोशिश का लगाया आरोप

हजारीबाग में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने मारपीट और अवैध वसूली की कोशिश का लगाया आरोप मुफस्सिल थाना के कर्मियों पर अभद्र व्यवहार और

धनबाद में JPSC पीटी परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

धनबाद में JPSC पीटी परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में त्रुटि की शिकायत, आधिकारिक पुष्टि

हजारीबाग में ऑर्गेनिक ककड़ी की खेती से आत्मनिर्भर बने संतोष साव

हजारीबाग में ऑर्गेनिक ककड़ी की खेती से आत्मनिर्भर बने संतोष साव बिहार की तर्ज पर खेती कर कमा रहे मुनाफा, स्थानीय किसानों को भी दे

झारखंड में DA बढ़ोतरी की उम्मीद, जल्द कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

झारखंड में DA बढ़ोतरी की उम्मीद, जल्द कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव केंद्र के फैसले के बाद राज्य कर्मियों को राहत के संकेत, लाखों

Live Cricket

error: Content is protected !!