Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

रांची सहित कई इलाकों में 44°C तक पहुंच सकता है तापमान, 20-21 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में गर्मी ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर के समय हालात और अधिक गंभीर हो जा रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD रांची) के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। रांची में हाल ही में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और इसमें लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

विभाग ने 20 और 21 अप्रैल के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान खूंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं रांची में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से गर्मी के तेवर और तेज होंगे। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की राहत मिल सकती है।

आने वाले 5 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, जबकि कुछ जिलों जैसे पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रात में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से उमस भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने, ORS का सेवन करने, हल्के व ढीले कपड़े पहनने और सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!