Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने रविवार को स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए प्रवेश एवं निकास द्वार, मेडिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने मौके पर बहाली प्रक्रिया का ट्रायल भी कराया, ताकि किसी भी संभावित अव्यवस्था को पहले ही दूर किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि पूरी बहाली प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:आशीष यादव

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!