Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने रविवार को स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए प्रवेश एवं निकास द्वार, मेडिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।पायुक्त ने मौके पर बहाली प्रक्रिया का ट्रायल भी कराया, ताकि किसी भी संभावित अव्यवस्था को पहले ही दूर किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि पूरी बहाली प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट:आशीष यादव

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!