Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देर रात सड़क पर उतरे एसपी, जरूरतमंदों में बांटे कंबल, युवाओं को दिए संयम के संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देर रात सड़क पर उतरे एसपी, जरूरतमंदों में बांटे कंबल, युवाओं को दिए संयम के संदेश

गिरिडीह:कड़ाके की ठंड के बीच गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी की मिसाल बनकर देर रात सड़कों पर नजर आए। नए साल के आगमन से पूर्व शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए एसपी स्वयं मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ विभिन्न चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर पहुंचे।निरीक्षण के दौरान एसपी ने यह समझने का प्रयास किया कि नववर्ष के जश्न को लेकर युवाओं की क्या तैयारी है। उन्होंने युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क पर हुड़दंग, तेज रफ्तार और शराबखोरी से दूर रहें तथा शांति और अनुशासन के साथ नए साल का स्वागत करें। उन्होंने कहा कि नया साल परिवार के साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर मनाएं, ताकि उत्सव खुशियों में बदले, किसी के लिए परेशानी का कारण न बने।इस दौरान चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच भी की गई और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही नए साल के मौके को बदरंग न करने की अपील की गई।मानवीय पहल के तहत एसपी डॉ. विमल कुमार ने शहर के विभिन्न इलाकों में ठंड से ठिठुरकर सो रहे जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। देर रात ठंड में राहत पहुंचाने की इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।एसपी की इस संवेदनशील और सक्रिय भूमिका की शहर वासियों ने सराहना की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!