Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए दो पुलिस जवान, एक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए दो पुलिस जवान, एक की मौत

ड्यूटी पर तैनाती के दौरान हुआ हादसा, घायल जवान रांची रेफर

हजारीबाग:-हजारीबाग जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोरा थाना में पदस्थापित दो पुलिस जवान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए, जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।इस हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पहचान नंदलाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिला बल के समर्पित जवान थे।
वहीं घायल जवान गणेश सिंह को पहले आरोग्यम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।शहीद जवान नंदलाल ठाकुर के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान पुलिस अधिकारी, जवान और परिजन उन्हें भावभीनी विदाई देंगे!

सड़क दुर्घटना की जांच जारी

फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना किस समय और किन हालात में घटी। साथ ही, वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय समाचार परिवार की तरफ से इस जवान को कर्तव्य पर रहते हुए अपने प्राण गंवाने वाले जवान को हमारा सलाम। ईश्वर उन्हें शांति दें और परिवार को संबल।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!