Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोनार नदी पर बना ‘अवैध रास्ता’ प्रशासन ने किया ध्वस्त, भूमाफियाओं पर कार्रवाई के संकेत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोनार नदी पर बना ‘अवैध रास्ता’ प्रशासन ने किया ध्वस्त, भूमाफियाओं पर कार्रवाई के संकेत

कटकमदाग:- द्वारा सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और आज कटकमदाग अंचल क्षेत्र के सिरसी मौजा में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, देंगुरा मौजा के गैर मजरूआ खाता संख्या 264 की भूमि पर अतिक्रमण कर भू-माफियाओं द्वारा समतलीकरण किया जा रहा था। आरोप है कि रास्ता निकालने के लिए कोनार नदी को पाटकर रास्ता बनाया गया, साथ ही उक्त भूमि पर झंडा गाड़कर कब्जा करने का प्रयास भी किया गया।

प्रशासन ने किया अतिक्रमण मुक्त

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कटकमदाग अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो ने पुलिस बल और संबंधित विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। कोनार नदी के ऊपर अवैध रूप से बनाया गया रास्ता बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।इस कार्रवाई के बाद मीडिया से बातचीत में अंचलाधिकारी विजय कुमार महतो ने कहा की सूचना मिलते ही हमने संबंधित थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है मामला….

  • भू-माफिया गैर मजरूआ जमीन पर कब्जा कर बेचने की तैयारी में थे
  • नदी को पाटकर रास्ता बनाया गया था
  • प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाया
  • आगामी दिनों में कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!