Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

5 करोड़ की हेरोइन के साथ चतरा का तस्कर गिरफ्तार, अफीम-हेरोइन नेटवर्क का खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

5 करोड़ की हेरोइन के साथ चतरा का तस्कर गिरफ्तार, अफीम-हेरोइन नेटवर्क का खुलासा

बाराबंकी/कुशीनगर: यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने 2.505 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों में एक राहुल कुमार, निवासी गिद्धौर, जिला चतरा (झारखंड) है, जबकि दूसरा आरोपी पश्चिमी चंपारण (बिहार) का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से 11 हजार रुपये नकद, एक बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अफीम की खरीद कर उससे हेरोइन तैयार की जाती थी और फिर इसे अलग-अलग राज्यों में ऊंचे दाम पर सप्लाई किया जाता था। इस खुलासे के बाद चतरा जिले में अवैध अफीम खेती और उससे जुड़े तस्करी नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कई तस्कर पुलिस के रडार पर

गिरफ्तार राहुल कुमार के कबूलनामे के आधार पर कई अन्य तस्कर और नेटवर्क से जुड़े लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पूरे मामले में सप्लाई चेन की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय टीम करेगी बड़ा खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, जिले में नारकोटिक्स की केंद्रीय टीम भी जल्द पहुंचकर पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा कर सकती है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!