Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

4 दिन में सबूत दो, नहीं तो FIR होगी– बाबूलाल मरांडी को इरफान अंसारी की खुली चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बाबूलाल मरांडी को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की खुली चुनौती, बोले- 4 दिन में सबूत दें, नहीं तो होगी FIR!

राष्ट्रीय समाचार डेस्क 

रांची: झारखंड की राजनीति में स्वास्थ्य विभाग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि यदि उनके पास स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार या कथित एम्बुलेंस घोटाले के कोई सबूत हैं तो वे चार दिनों के भीतर सार्वजनिक करें, अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

डॉ. अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं बहुत जिद्दी हूं, आपको छोड़ूंगा नहीं। यदि आरोप साबित नहीं हुए तो कानूनन कार्रवाई होगी। दूसरा विकल्प सिर्फ सार्वजनिक माफी मांगना है।”

दवा खरीद पर भी दिया जवाब

स्वास्थ्य मंत्री ने दवाओं की बर्बादी और खरीद में अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आपदा और बीमारी के समय बड़ी मात्रा में दवाएं खरीदी जाती हैं। बीमारी खत्म होने के बाद यदि कुछ दवाएं बच जाती हैं, तो उसे घोटाला कहना गलत है।

विकास कार्यों का भी किया जिक्र

डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज में मेडिकल कॉलेज की दिशा में काम हो रहा है।

उन्होंने दावा किया कि मेडिकल सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 की गई है और सदर अस्पतालों में सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

108 एम्बुलेंस सेवा होगी और मजबूत

मंत्री ने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए रांची और दुमका में दो नए कॉल सेंटर खोले जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को 15 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके।

भाजपा IT सेल पर भी साधा निशाना

इरफान अंसारी ने भाजपा के आईटी सेल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी ग्राफिक्स और भ्रामक तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में कमाने नहीं, बल्कि जनता को देने के लिए आए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और बाबूलाल मरांडी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें एक दूरबीन भेजनी पड़ेगी, ताकि वे ठीक से देख सकें कि आखिर घोटाला कहां हुआ है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपे गए हजारीबाग:- पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को सीईआईआर (Central Equipment

4 दिन में सबूत दो, नहीं तो FIR होगी– बाबूलाल मरांडी को इरफान अंसारी की खुली चेतावनी

बाबूलाल मरांडी को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की खुली चुनौती, बोले- 4 दिन में सबूत दें, नहीं तो होगी FIR! राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में मचा घमासान, विनोद सिंह का नाम आया सामने

राज्यसभा सीट पर महागठबंधन में बढ़ी हलचल! कांग्रेस की राह में CPI(ML) की नई चुनौती राष्ट्रीय समाचार डेस्क  रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की घोषणा

रांची से गायब मां-बेटी बिहार में मिलीं, फिरौती कॉल ने बढ़ाया रहस्य!

रांची से लापता मां-बेटी बिहार में मिलीं सकुशल, फिरौती कॉल ने बढ़ाया था सस्पेंस! रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से रहस्यमय तरीके से

Live Cricket

error: Content is protected !!