Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

24 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग, बिजली-पानी संकट से जनता बेहाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में बिजली संकट से हाहाकार: 24 घंटे से अंधेरे में कटकमदाग, पानी के लिए तरसे लोग

पसय पीएसएस और नरसिंगस्थान फीडर में खराबी से जनजीवन प्रभावित, जनता ने जनप्रतिनिधियों और विभागीय व्यवस्था पर उठाए सवाल

हजारीबाग: जिले में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। कटकमदाग प्रखंड सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को न केवल अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि पेयजल संकट भी गंभीर रूप ले चुका है।

जानकारी के अनुसार, कल दोपहर लगभग 2 बजे से कटकमदाग प्रखंड के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से अधिकांश घरों के इनवर्टर जवाब दे गए और पानी की टंकियां खाली हो गईं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ हजारीबाग शहर में भी लगातार बिजली की आंख-मिचौनी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि 33 केवी नरसिंगस्थान फीडर के डेमोटाड क्षेत्र में तकनीकी खराबी तथा पेड़ की डालियां गिरने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं पसय पीएसएस के बंद होने से रेवाली, शांकरपुर, फतहा और कटकमदाग क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए।

विद्युत विभाग द्वारा नवाबगंज रोड स्थित कार्यालय परिसर में 24 घंटे संचालित होने वाला कंपोजिट कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं। विभागीय टीम लगातार फॉल्ट खोजने और मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।

इस बीच क्षेत्र की जनता ने बिजली संकट को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है और स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

विशेष रूप से बड़कागांव और कटकमदाग क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस क्षेत्र से देश के ऊर्जा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण संसाधन निकलते हैं, वहां के लोगों को ही नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिलना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करने की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!