Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

20 दिनों में ही विश्वास के केंद्र बने बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह, त्वरित कार्रवाई से जनता में बढ़ा भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

20 दिनों में ही विश्वास के केंद्र बने बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह, त्वरित कार्रवाई से जनता में बढ़ा भरोसा

हजारीबाग/बड़कागांव:बड़कागांव थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने के महज 20 दिनों के भीतर ही दीपक सिंह ने अपनी कार्यशैली से क्षेत्र में एक अलग पहचान बना ली है। उनकी सक्रियता, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष रवैये ने आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूती दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक सिंह हर शिकायत को गंभीरता से लेते हैं और बिना किसी भेदभाव के तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। यही कारण है कि उनके कार्यकाल में अब तक किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत सामने नहीं आई है।पिछले कुछ दिनों में कई मामलों का शीघ्र निष्पादन हुआ है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी के कारण पुलिस के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।वहीं, चौपारण में उनके पूर्व कार्यकाल को भी लोग आज तक याद करते हैं। वहां भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और निष्पक्षता से एक अलग छाप छोड़ी थी। बड़कागांव के लोगों का मानना है कि दीपक सिंह जैसे अधिकारी विरले ही होते हैं, जो हर परिस्थिति में निष्पक्ष रहकर काम करते हैं।बड़कागांव में उनकी कार्यशैली को लेकर लोगों के बीच संतोष और विश्वास का माहौल देखा जा रहा है, जो क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!