Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » होमगार्ड वाहिनी में बड़ा एक्शन: अवैध वसूली प्रकरण में चार पदाधिकारी निलंबित, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

होमगार्ड वाहिनी में बड़ा एक्शन: अवैध वसूली प्रकरण में चार पदाधिकारी निलंबित, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

होमगार्ड वाहिनी में बड़ा एक्शन: अवैध वसूली प्रकरण में चार पदाधिकारी निलंबित, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

Ranchi :होमगार्ड वाहिनी में अवैध वसूली के आरोपों पर बड़ा कदम उठाते हुए अग्निशमन एवं गृह रक्षा वाहिनी के डीजी एमएस भाटिया के निर्देश पर डीआईजी अजय लिंडा ने चार पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पदाधिकारियों में शामिल हैं:

  • अनुज कुमार – स्थापना शाखा प्रभारी
  • सूरज प्रकाश सिंह – डीआईजी गोपनीय के रिडर
  • दीपक पुंज – होमगार्ड डीजी के रीडर
  • संजय सिंह – ओटीडी शाखा प्रभारी

डीआईजी अजय लिंडा के अनुसार, सभी पदाधिकारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद सभी को निलंबित कर दिया गया है।

तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो अवैध वसूली के आरोपों की गहराई से जांच करेगी।

कैलाश प्रसाद यादव ने लगाए थे आरोप

यह पूरा मामला तब सामने आया जब 24 नवंबर को होमगार्ड वाहिनी से बर्खास्त किए गए कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने 26 नवंबर को इन चार पदाधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत उन्होंने एसीबी से की थी।शिकायत के बाद डीजी ने सभी पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर स्पष्टीकरण मांगा था। अब असंतोषजनक जवाब के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।मामले की आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket