Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हाथियों के झुंड का कहर, कई घर किए ध्वस्त — वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हाथियों के झुंड का कहर, कई घर किए ध्वस्त — वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

विष्णुगढ़:-विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने दो दिनों से जमकर आतंक मचाया हुआ है। बीती रात हाथियों ने गांव के कई कच्चे मकानों को तहस-नहस कर दिया और घर में रखे अनाज को भी खा गए। घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों के इस झुंड ने भुनेश्वर गंझु, प्रकाश गंझु और नरेश गंझु के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।मकानों में रखा चावल, गेहूं एवं अन्य खाद्य सामग्री को भी हाथी खा गए। इससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है और वे इस समय भारी कठिनाई का सामना कर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को हाथियों की आमद की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। बुधवार शाम 4 बजे हाथियों की आहट मिलने पर विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन वन विभाग की टीम रात 8 बजे घटनास्थल पर पहुंची — तब तक हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचा दिया था।ग्रामीणों ने वन विभाग की इस देरी और निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मांग की है कि हाथियों को सुरक्षित जंगलों की ओर भेजा जाए और जिन परिवारों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें अविलंब मुआवजा दिया जाए।ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर वन विभाग समय रहते कदम नहीं उठाता है तो वे प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!