Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हर टिकट में लालच, हर दांव में बर्बादी: हजारीबाग में फैल रहा ‘बादशाह-महारानी’ अवैध लॉटरी का जाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हर टिकट में लालच, हर दांव में बर्बादी: हजारीबाग में फैल रहा ‘बादशाह-महारानी’ अवैध लॉटरी का जाल

हजारीबाग: शहर में “बादशाह-महारानी” नाम से संचालित अवैध लॉटरी का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। मामूली रकम में बड़ी जीत का सपना दिखाकर युवाओं, छात्रों और आम लोगों को इस जुएनुमा खेल की ओर आकर्षित किया जा रहा है। शहर के कई चौक-चौराहों पर खुलेआम टिकटों की बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अन्नदा चौक, बंशीलाल चौक और पैगोडा चौक इस अवैध कारोबार के प्रमुख केंद्र बन गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन इलाकों में खुलेआम टिकट बेचे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, नेटवर्क से जुड़े लोग घर-घर जाकर भी टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। चर्चा है कि अन्नदा चौक स्थित एक होटल से इस पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा है।

बताया जाता है कि महज 12 रुपये में टिकट देकर हजारों रुपये जीतने का लालच दिया जाता है। इसी लालच में बड़ी संख्या में युवा और कम उम्र के बच्चे भी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस लॉटरी का ड्रा दिन में तीन बार निकाला जाता है और परिणाम व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य ऑनलाइन माध्यमों से प्रसारित किए जाते हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि कुछ स्थानों पर स्कूली छात्रों के भी टिकट खरीदने की चर्चा है। अभिभावकों का कहना है कि यह सिर्फ अवैध लॉटरी का मामला नहीं, बल्कि युवाओं को जुए की लत की ओर धकेलने वाला एक संगठित नेटवर्क बनता जा रहा है। आसान पैसे की चाहत पढ़ाई और मेहनत से ध्यान भटका रही है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी संख्या में युवा आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

इस संबंध में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है। अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कदम उठाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!