Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग सदर अंचल कार्यालय की लापरवाही, जनता बेहाल

हजारीबाग सदर अंचल कार्यालय की लापरवाही, जनता बेहाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ब्लॉक कार्यालय में अफसर-कर्मचारी नदारद, जनता परेशान

हजारीबाग:–दोपहर तक भी खाली मिला सदर अंचल कार्यालय,सीओ के केबिन पर लटकता मिला ताला, फोन भी नहीं उठाया,3 साल से म्यूटेशन और एलपीसी के लिए भटक रहे लोग,महिला बोली..पति की मौत के बाद नाम सुधार के लिए लगा रही चक्कर, अधिकारियों की अनुपस्थिति से जनता में आक्रोश, कामकाज ठप!हजारीबाग जिला के सदर अंचल कार्यालय की लापरवाही से आमजनमानस त्रस्त है।मंगलवार और शुक्रवार को भी कार्यालय में अफसर और कर्मचारी समय पर मौजूद नहीं रहते, जिससे लोगों के जरूरी काम अधर में लटके हुए हैं।आज मंगलवार को दोपहर 1बजे सदर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी के सीईओ कक्ष में ताला बंद था। अंचल अधिकारी से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।एक डॉक्टर मनोज कुशवाहा ने बताया कि वह पिछले 3 साल से ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न तो उनका म्यूटेशन हुआ है और न ही एलपीसी निर्गत की गई है।एक महिला ने कहा कि उनके पति का देहांत हो चुका है। नाम सुधार के लिए वह तीन महीने से ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। बेटी की शादी के लिए जमीन बेचनी है, लेकिन एक अक्षर की गलती सुधारी नहीं जा रही।वहीं दूसरी महिला ने शिकायत की कि उनका मैय्या सम्मान योजना का पैसा पिछले एक साल से लंबित है।आवेदन और रिसीविंग देने के बावजूद हर बार 10–15 दिन बाद आने को कहा जाता है।जमीन की रसीद, म्यूटेशन, एलपीसी, नाम सुधार और योजनाओं के आवेदन जैसे बुनियादी कामों के लिए लोग महीनों से दौड़ रहे हैं, लेकिन न तो कोई सुनवाई हो रही है और न ही समस्याओं का समाधान।बताते चलें कि हाल ही में सदर अंचल अधिकारी और अंचल विकास पदाधिकारी का स्थानांतरण किया गया है। नए अंचल अधिकारी की पदस्थापना कर दी गई है, लेकिन अंचल विकास पदाधिकारी का पद अब तक रिक्त है।कार्यालय में अफसरों-कर्मचारियों की अनुपस्थिति और कामकाज ठप रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता सवाल कर रही है कि आखिर उनकी समस्याओं का समाधान कब होगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket