Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर मामले की जांच अब शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा स्वयं जांच की समीक्षा करने के लिए हजारीबाग के लिए रवाना हो चुकी हैं।हजारीबाग पहुंचकर डीजीपी बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर, हजारीबाग प्रमंडल के डीआईजी अंजनी झा, एसपी अंजनी अंजन सहित जांच से जुड़े अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगी और अब तक की प्रगति का जायजा लेंगी।

गला दबाकर हत्या की आशंका, कई बिंदुओं पर जांच जारी

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई थी। हालांकि पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि हत्या उसी स्थान पर हुई, जहां से शव बरामद हुआ, या फिर कहीं और वारदात को अंजाम देकर शव को वहां फेंका गया।इस बीच घटनास्थल के पास खून के निशान मिलने की भी सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि पुलिस कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की दरिंदगी उसकी मौत से पहले हुई या बाद में।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बातें साफ

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हत्या से पहले दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही शरीर के किसी अंग को काटे जाने जैसी बात भी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत फॉरेंसिक जांच कराने का निर्णय लिया है, जिससे हर पहलू स्पष्ट हो सके।

12 लोग हिरासत में, मां पर भी संदेह

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अब तक करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हिरासत में लिए गए लोगों में बच्ची की मां भी शामिल है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची की मां जांच में सहयोग नहीं कर रही है और बार-बार बयान बदल रही है। साथ ही वह बीमारी का हवाला देकर पूछताछ से बचने की कोशिश कर रही है, जिससे पुलिस का शक उस पर गहराता जा रहा है।

जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket