Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में बड़ी सफलता: गंभीर मरीज की जान बची, 70 वर्षीय महिला को नया जीवन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में बड़ी सफलता: गंभीर मरीज की जान बची, 70 वर्षीय महिला को नया जीवन

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तत्परता और कुशल इलाज से दो गंभीर मरीजों को नई जिंदगी दी है।मासीपीढ़ी निवासी 55 वर्षीय देवनाथ राणा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत बेहद नाजुक थी—ब्लड प्रेशर और पल्स कमजोर थे, साथ ही पैर में क्रश इंजरी और कूल्हे व जांघ में फ्रैक्चर था। इमरजेंसी में प्रो. (डॉ.) पवन कुमार के नेतृत्व में तत्काल इलाज शुरू किया गया। समय रहते इलाज (गोल्डन ऑवर) मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। बाद में उनका घुटने के नीचे का ऑपरेशन (अम्प्यूटेशन) किया गया और खून चढ़ाने के बाद उनकी स्थिति स्थिर कर वार्ड में शिफ्ट किया गया। आगे की सर्जरी एनेस्थीसिया विभाग की अनुमति के बाद की जाएगी।

वहीं, उसी दिन बिश्नुगढ़ के कुंजू बाजार की 70 वर्षीय गुनिया देवी का सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट किया गया। ऑपरेशन के बाद उन्हें चलने की अनुमति दे दी गई और लंबे समय बाद वे चल-फिर पा रही हैं। यह अस्पताल का 28वां टोटल हिप रिप्लेसमेंट केस है।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अस्पताल अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनुक्रण पूर्ति ने प्रो. (डॉ.) पवन कुमार को सम्मानित कर टीम की सराहना की। पूरे इलाज में मेडिकल टीम के अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!