Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग में 5 जुलाई तक चलेगा शराब दुकानों का सत्यापन, बिक्री रहेगी बंद

हजारीबाग में 5 जुलाई तक चलेगा शराब दुकानों का सत्यापन, बिक्री रहेगी बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में 5 जुलाई तक चलेगा शराब दुकानों का सत्यापन, बिक्री रहेगी बंद

JSBCL को हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू, चरणबद्ध तरीके से होगी दुकानों की सीलिंग

हजारीबाग:– जिले में संचालित खुदरा शराब दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी अब झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) को सौंपी जा रही है। इसको लेकर 1 जुलाई से 5 जुलाई तक भौतिक सत्यापन और हैंडओवर/टेकओवर की प्रक्रिया चल रही है।इस दौरान जिन दुकानों में सत्यापन और ट्रांसफर की कार्रवाई चल रही होगी, वहां शराब की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।दुकानों का सत्यापन Sale Vs Deposit के आधार पर किया जाएगा, साथ ही स्टॉक की भी जांच की जा रही है। जिन दुकानों में यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, वहां नियमानुसार बिक्री जारी रहेगी।

हस्तांतरण का शेड्यूल इस प्रकार है:-

  • 1 जुलाई (सोमवार): 15 दुकानें सील की जाएंगी
  • 2 जुलाई (मंगलवार): 14 दुकानें
  • 3 जुलाई (बुधवार): 14 दुकानें
  • 4 जुलाई (गुरुवार): 13 दुकानें
  • 5 जुलाई (शुक्रवार): 11 दुकानें

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसी दुकान की हैंडओवर प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां से शराब की बिक्री नहीं की जा सकेगी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही बिक्री पुनः आरंभ करने संबंधी आदेश जारी किया जायेगा।यह कदम राज्य सरकार द्वारा शराब कारोबार में पारदर्शिता और नियंत्रण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!