हजारीबाग में 21 नवंबर से शुरू होगा “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम
जिले भर में 15 दिसंबर तक चलेंगे शिविर, सभी तैयारियाँ पूरी
हजारीबाग: जिला प्रशासन ने झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 नवंबर को होगा और यह 15 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयोजित किया जाएगा।
इस विशेष मेगा अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और प्रमाण-पत्रों को सीधे जनता तक पहुँचाना है। शिविरों में आय, जाति, आवासीय प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाएँ ऑन द स्पॉट उपलब्ध कराई जाएँगी। प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क भी रहेगा, जहाँ कर्मी योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण से संबंधित जानकारी देंगे।
शिविरों में उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ
- जाति, आवासीय, आय प्रमाण-पत्र
- अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
- किसान क्रेडिट कार्ड
- LAMPS–PACS सदस्यता
- सर्वजन पेंशन
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
- बिरसा हरित ग्राम योजना
- हरा राशन कार्ड
- बिरसा सिंचाई कूप योजना
- गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
- मुख्यमंत्री पशुधन योजना
- अबुआ आवास योजना
- आयुष्मान कार्ड
- CFR–ICR वन पट्टा आवेदन
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
- जन्म–मृत्यु प्रमाण-पत्र
- आधार, राशन कार्ड, बिजली बिल आदि से संबंधित आवेदन
शिविरों में आवेदन प्राप्ति के साथ-साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।
21 नवंबर को इन पंचायतों और वार्डों में लगेगा शिविर
ईचाक–बोंगा, बरकट्ठा–बरकट्ठा दक्षिणी, बरही–बरही पूर्वी, बड़कागांव–बड़कागांव पश्चिमी, केरेडारी–केरेडारी, कटकमसांडी–पेलावल उत्तरी, कटकमदाग–खपरियावां, विष्णुगढ़–भेलवारा, सदर हजारीबाग–ओरिया, डाड़ी–डाड़ी, दारू–रामदेवखरिका, चौपारण–ताजपुर व चौपारण, चुरचू–आंगो, छलकुशा–खरगु, टाटीझरिया–टाटीझरिया और शहरी क्षेत्र के वार्ड 1, 3, 4 (विकास केंद्र नूरा) में शिविर आयोजित होंगे।
हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की अपील

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने क्षेत्र के शिविर में पहुँचकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन “सेवाएँ आपके द्वार” की अवधारणा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




1 thought on “हजारीबाग में 21 नवंबर से शुरू होगा “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम”
Logging in used to be a pain, right? Not anymore. 666jililogin made it so easy, I almost missed the frustration! Seriously, check it out for a hassle-free gaming experience.