Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में ₹1.5 करोड़ की सोना चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; ₹30 लाख का सोना बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में ₹1.5 करोड़ की सोना चोरी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; ₹30 लाख का सोना बरामद

हजारीबाग: पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई लगभग ₹1.5 करोड़ मूल्य के सोने-चांदी की चोरी का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब ₹30 लाख मूल्य के आभूषण, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

कैसे खुली चोरी की परतें…?

2 अक्टूबर को बाजार ताड़ स्थित कुलदीप सोनी के बंद घर में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। परिवार दुर्गा पूजा देखने गया था, उसी दौरान गैंग ने घर की रेकी कर चोरी की योजना बनाई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजलि अंजन ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। लगातार तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

एसपी को सूचना मिली कि केरेडारी के कोडवे इलाके में चोरी के समान के साथ चार युवक मौजूद हैं। रेड कर पुलिस ने रोहन कुमार,अंकित कुमार,सुमित कुमार, और संटू कुमार को गिरफ्तार किया। इनसे मिली जानकारी पर मुकेश कुमार,राजेश सोनी, और राहुल कुमार को भी दबोचा गया।

गैंग का रोल क्या था…?

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में सोना गलाने वाला, चोर और रेकी करने वाला – तीनों तरह के सदस्य शामिल थे।

  • मुकेश और राहुल ने घर की रेकी की
  • अन्य सदस्यों ने चोरी को अंजाम दिया
  • वरिष्ठ आरोपी राजेश सोनी बैंक धोखाधड़ी में भी जेल जा चुका है

आरोपियों का अपराध रिकॉर्ड:

  • मुकेश – मोटरसाइकिल चोरी केस में जेल
  • सुमित – सेंधमारी और स्कूटर चोरी में जेल
  • राजेश – बैंक फ्रॉड केस में जेल

बढ़ती चोरी की घटनाएँ चिंता का विषय

एसपी ने कहा कि हजारीबाग में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएँ बढ़ी हैं, जो चिंता का विषय है। पुलिस चोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष रणनीति और सख्त अभियान शुरू कर रही है।अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है और थानों को विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं एसपी अंजलि अंजन ने कहा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!