Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग में घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

हजारीबाग में घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर सदर एसडीओ आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में पेट्रोलियम व घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, IOCL, BPCL, HPCL के अधिकारी, गैस एजेंसी संचालक व पेट्रोल पंप संचालक शामिल हुए।बैठक में बताया गया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होगी। हालांकि कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित रहने के कारण होटलों को फिलहाल कॉमर्शियल गैस नहीं दी जा रही है।एसडीओ ने सभी गैस एजेंसियों को शत-प्रतिशत लाभुकों का e-KYC सुनिश्चित करने और किसी भी पात्र उपभोक्ता को गैस से वंचित नहीं रखने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूलों और अस्पतालों में गैस आपूर्ति हर हाल में जारी रखने को कहा गया।प्रशासन ने घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई, जिसमें अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।एसडीओ ने चेतावनी दी कि पेट्रोल-डीजल या गैस की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल केरेडारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को बनाया निशाना, पुलिस जांच में

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी

बड़कागांव में सख्त पुलिसिंग का असर: थाना प्रभारी दीपक सिंह की सक्रियता से अपराध में कमी बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में इन

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनज़र

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय,

Live Cricket

error: Content is protected !!