Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में खून से सना अज्ञात शव मिलने से सनसनी, मत्स्य विभाग परिसर में मिला शव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में खून से सना अज्ञात शव मिलने से सनसनी, मत्स्य विभाग परिसर में मिला शव

पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से कर रही जांच, पहचान के प्रयास जारी

हजारीबाग: जिले के मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह खून से सना एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानकारी के अनुसार, मुक्ति सेवा संस्थान से जुड़े नीरज कुमार ने सुबह परिसर में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले में हत्या, दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में हजारीबाग में लगातार अज्ञात शव मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार को मत्स्य विभाग परिसर से मिला शव इस तरह का चौथा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले टाउन स्टेशन के पास, हीराबाग और चुरचू थाना क्षेत्र से भी अज्ञात शव बरामद हुए थे।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके परिवार या परिचित का कोई व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लापता है, तो वे संबंधित थाना से संपर्क कर शव की पहचान में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!