Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़ा है मामला

हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़ा है मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़ा है मामला

हजारीबाग:हजारीबाग में एनआईए की टीम ने एक बार फिर ताबिश दिखाई है. टीम हजारीबाग के पेलावल थाना अंतर्गत एक घर में पहुंची है. जहां टीम घर के सदस्यों के साथ पूछताछ कर रही है. तीन गाड़ी से टीम गुरुवार सुबह-सुबह पहुंची.इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है. बताया जाता है कि एनआईए की टीम के साथ एटीएस की टीम भी साथ में है. जानकारी के अनुसार संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े मामले में जांच करने हजारीबाग पहूंची है. इसकी गिरफ्तारी 2023 में हुई थी. एनआईए इनपुट्स आधार पर यह छापेमारी की जा रही है.शहनवाज आलम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में दिल्ली से गिरफ्तार किया था.उसकी गिरफ्तारी पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में हुई थी. वह मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले का रहने वाला है. इससे पहले, वह 2019 में हजारीबाग में डकैती और चोरी के कई मामलों में भी गिरफ्तार हुआ था और लगभग 8-9 महीने जेल में रहा था. दिसंबर 2020 में उसे जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह कथित तौर पर आईएस हैंडलर के संपर्क में आया. पुणे पुलिस की हिरासत से भागने के बाद एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.शहनवान सफीउज्जमा आइएसआइएस का कुख्यात आतंकी था और पुणे के जंगल में प्रशिक्षण भी लिया था.छापामारी बेहद ही गोपनीय ढंग से चल रही है. कोई भी अधिकारी कुछ भी करने को तैयार नहीं है. घर के अंदर टीम एक प्रिंटिंग मशीन को भी लेकर गई है. ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ दस्तावेज या फोटो प्रिंट किया जा रहा है. घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में गार्ड को 3 साल की सजा, पोक्सो कोर्ट का फैसला

स्कूल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में गार्ड को 3 साल की सजा, पोक्सो कोर्ट का फैसला रांची: स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा से

कटकमसांडी स्कूल में जागरूकता अभियान: छात्रों को नशा, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को नशा, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी कटकमसांडी (हजारीबाग): राजकीयकृत प्लस

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में महीनों से एंटी-रेबीज सीरम खत्म, सांसद मनीष जायसवाल ने उठाया मुद्दा

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में महीनों से एंटी-रेबीज सीरम खत्म, सांसद मनीष जायसवाल ने उठाया मुद्दा हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) हजारीबाग में पिछले

अलकतरा घोटाला: CBI कोर्ट ने कॉन्ट्रैक्टर झमन प्रसाद को सुनाई 3 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना

अलकतरा घोटाला: CBI कोर्ट ने कॉन्ट्रैक्टर झमन प्रसाद को सुनाई 3 साल की सजा, ₹1 लाख का जुर्माना रांची: बहुचर्चित अलकतरा घोटाला मामले में सीबीआई

Live Cricket