Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में अपराध रोकने के लिए एसपी का बड़ा कदम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में अपराध रोकने के लिए एसपी का बड़ा कदम

खुद बाइक पर सवार होकर देर रात एसपी ने किया गश्त, अपराधियों में मचा खौफ।

आशीष यादव, राष्ट्रीय समाचार हजारीबाग 

हजारीबाग:- हजारीबाग शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग, बाइक रेसिंग और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अनजन ने कड़ा एक्शन लिया है। उनकी पहल से हजारीबाग में सुरक्षा व्यवस्था अब और मजबूत हो गई है।एसपी ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 50 मोटरसाइकिलों की विशेष गश्ती टीम गठित की है, जो 24 घंटे शहर की गलियों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में गश्त करेगी।

रात में बाइक से उतरे सड़क पर

कल देर रात एसपी अंजनी अनजन खुद बाइक पर सवार होकर गश्ती दस्ते के साथ शहर के गली-मोहल्लों और मुख्य चौक-चौराहों का जायजा लेने निकले। अचानक एसपी को सड़कों पर देख लोग हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस की इस पहल का दिल से स्वागत किया।लोगों ने कहा कि – “एसपी का खुद सड़कों पर उतरना अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है और आम जनता के लिए सुरक्षा का भरोसा।”

जनता ने की तारीफ

शहरवासियों ने एसपी की इस पहल की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि पुलिस अधीक्षक का यह कदम अपराधियों में खौफ और लोगों में विश्वास दोनों पैदा करेगा।

प्रेस वार्ता का वादा निभाया

दरअसल, दो दिन पहले पत्रकारों ने प्रेस वार्ता में एसपी से बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई थी। तब एसपी ने भरोसा दिलाया था कि अपराध रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अब उन्होंने अपने वादे पर अमल कर दिखाया है।

सख्त निगरानी

गठित विशेष गश्ती टीम खासकर मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाके, अंधेरे स्थान और संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखेगी। एसपी अंजनी अनजन का यह प्रयास न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि जनता के लिए राहत की सांस भी है। हजारीबाग में पुलिस की इस सक्रियता ने आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की नई उम्मीद जगाई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!