Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग प्रेस क्लब में लगातार तीसरी बार होगी मां सरस्वती की पूजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग प्रेस क्लब में लगातार तीसरी बार होगी मां सरस्वती की पूजा

संचालन समिति का गठन, पत्रकारों के बीच सौहार्द और सांस्कृतिक चेतना बढ़ाने का उद्देश्य

हजारीबाग प्रेस क्लब अपने भवन परिसर में लगातार तीसरे वर्ष विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का आयोजन करने जा रहा है। पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को टीपी शद्वाल सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मुरारी सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव दीपक सिंह ने इसका संचालन किया। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा संचालन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष गौरव सहाय, कोषाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, संयोजक कुणाल सिंह, सचिव रुपेश चौधरी, सह-कोषाध्यक्ष कलाम और मीडिया प्रभारी रितेश खंडेलवाल को नियुक्त किया गया।
समिति में कई सक्रिय सहयोगी और सदस्य शामिल हैं, जिनमें अभय सिंहा, सुबोध मिश्रा, अजय मिश्रा, अर्जुन सोनी, कौशल ओझा, आशीष यादव सहित अन्य कई पत्रकार और सदस्य शामिल हैं।क्लब अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि यह पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रतीक है। बैठक में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन समेत अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!