Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग प्रेस क्लब में दुल्हन जैसी सजावट के साथ होगी सरस्वती पूजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग प्रेस क्लब में दुल्हन जैसी सजावट के साथ होगी सरस्वती पूजा

तीसरे वर्ष भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य आयोजन, विसर्जन झील परिसर में

हजारीबाग :हजारीबाग प्रेस क्लब भवन परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में पूजा-अर्चना, सजावट, सुरक्षा, स्वच्छता, अतिथि सत्कार एवं विसर्जन की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगी। पूजा के बाद क्लब के सभी सदस्य माता सरस्वती को हाथों में लेकर झील परिसर तक पैदल यात्रा करेंगे, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय वातावरण में विसर्जन किया जाएगा।गौरतलब है कि यह तीसरा वर्ष है जब प्रेस क्लब द्वारा सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्लब भवन और परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और आसपास आकर्षक सजावट की जाएगी।क्लब के सचिव दीपक सिंह ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। समिति अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने कहा कि पूजा और विसर्जन पूरी श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ संपन्न होंगे। संयोजक कुणाल सिंह ने सभी पत्रकारों और उनके परिवारों से सपरिवार शामिल होने की अपील की।बैठक में उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सागर कुमार, संयुक्त सचिव भास्कर उपाध्याय सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!