Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग प्रेस क्लब में आज कैरम टूर्नामेंट 26 पत्रकार करेंगे प्रतिभागिता, मेयर अरविंद राणा करेंगे उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग प्रेस क्लब में आज कैरम टूर्नामेंट

26 पत्रकार करेंगे प्रतिभागिता, मेयर अरविंद राणा करेंगे उद्घाटन

हजारीबाग: पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, मनोरंजन और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हजारीबाग प्रेस क्लब में आज कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा करेंगे। टूर्नामेंट में प्रेस क्लब से जुड़े 26 सदस्य हिस्सा लेंगे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के दौरान लगातार फील्ड कवरेज और समाचार संकलन के कारण मानसिक तनाव बना रहता है। ऐसे में कैरम प्रतियोगिता जैसे आयोजन तनाव कम करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने में सहायक होंगे।

प्रेस क्लब सचिव दीपक सिंह ने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में मनोरंजन भी बेहद जरूरी है। यह प्रतियोगिता पत्रकारों के बीच सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रतियोगिता में राजेश मिश्रा, दीपक सिंह, कृष्णा गुप्ता, अनुज कुमार सिन्हा, एजाज आलम, प्रदीप कुमार पाठक, संजय लाल विश्वकर्मा, अनिल कुमार राम, रूपेश कुमार दास, फैज अनवर, सुशांत सोनी, सागर कुमार, अविरल बिहारी लाल, रवि कुमार शर्मा, कुणाल सिंह, सितेश तिवारी, प्रदीप सिंहा, अर्जुन टुडू, अपराजिता पाण्डेय, विवेक कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, सुमन कुमार सिन्हा, कलाम खान, शशांक शेखर और आशीष यादव शामिल हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!