Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम फैसले, पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर

हजारीबाग: हजारीबाग प्रेस क्लब, पुराना समाहरणालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को नई कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के सुचारू संचालन, वित्तीय पारदर्शिता, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रेस क्लब के बैंक अकाउंट में सिग्नेचर परिवर्तन, अकाउंट स्टेटमेंट की समीक्षा एवं ऑडिट रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर पूरा करने पर सहमति बनी। इसके लिए रवि सिंह, अभिषेक पाण्डेय और प्रदीप कुमार सिन्हा की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई।

नई कार्यकारिणी ने हालिया चुनाव में हुए आय-व्यय का पूरा विवरण चुनाव समिति से प्राप्त करने का निर्णय लिया। साथ ही सरस्वती पूजा एवं होली के दौरान हुए आय-व्यय का हिसाब आगामी बैठक से पहले तैयार करने का निर्देश दिया गया। जनवरी 2026 से मई 2026 तक के सभी आय-व्यय को रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से संधारित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्रेस क्लब के नए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्णय लिया गया। वहीं पानी कनेक्शन की समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई।

नई कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए नियम अनुसार सीरियल वाइज नेम प्लेट तैयार कर परिसर में लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रेस क्लब के बाथरूम में ताला लगाने और उसकी चाबी कार्यालय में रखने की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया। सदस्यों को साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।

प्रेस क्लब कार्यालय का समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया, हालांकि विशेष परिस्थितियों में समय में बदलाव संभव होगा। क्लब में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुशासन समिति के गठन और उसकी सक्रियता पर भी चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 जून से 15 जून 2026 तक प्रेस क्लब के सभी सदस्य सदस्यता शुल्क जमा करेंगे। इसके अलावा प्रेस क्लब का नया लेटर पैड तैयार कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर अंकित होंगे। साथ ही आधिकारिक रसीद छपवाने पर भी सहमति बनी, ताकि प्राप्त राशि के लिए विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जा सके।

नई सदस्यता को लेकर यह तय किया गया कि किसी भी नए सदस्य को जोड़ने या हटाने का निर्णय ट्रस्टी कमिटी और नई कार्यकारिणी के संयुक्त निर्णय से ही लिया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी, सचिव दीपक सिंह, सह सचिव भास्कर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सागर पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्य अपराजिता पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, रवि सिंह, अनिल कुमार, प्रदीप सिन्हा, शशांक शेखर, अर्जुन टुडू, एजाज आलम, सुशांत सोनी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित करते हुए उन्हें जल्द लागू करने का निर्णय लिया गया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!