Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग: ईचाक थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम लोटवा जंगल क्षेत्र से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर एवं छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल सिंडिकेट के उद्भेदन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ईचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल मार्ग में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से राहुल कुमार, दीपक कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार एवं मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद पदार्थ की जांच डी.डी. किट से की गई, जिसमें ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क ईचाक के अलावा पदमा, बरही और हजारीबाग तक फैला हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चतरा जिले के सप्लायरों से करीब 1400 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदकर 2200 से 2400 रुपये प्रति ग्राम तक बेचते थे। गिरोह आपसी संपर्क के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कोई भी आरोपी नशे का आदी नहीं है, बल्कि सभी सप्लायर के रूप में कार्य कर रहे थे। इनके अवैध कमाई के स्रोतों की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में ईचाक थाना कांड संख्या-91/26 दिनांक 21 मई 2026 के तहत बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम राहुल कुमार, निवासी गुंजा, ईचाक,विशाल कुमार, निवासी रतनपुर, ईचाक,अमित कुमार, निवासी बरकाकला, ईचाक,दीपक कुमार, निवासी बरका खुर्द, ईचाक,मुकेश कुमार, निवासी सयालखुर्द, ईचाक के है.

इनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर,6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद की गयी है.इस छापेमारी दल में अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एसडीपीओ सदर अमित आनंद, ईचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket