Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग के अंबेडकर चौक पर हंगामा, संदिग्ध मौत को लेकर सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग के अंबेडकर चौक पर हंगामा, संदिग्ध मौत को लेकर सड़क जाम!

हजारीबाग: शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल अंबेडकर चौक शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। यह हंगामा चूरचू प्रखंड के बहरी गांव निवासी बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत को लेकर हुआ।परिजनों ने बिट्टू कुमार की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, बिट्टू को किसी व्यक्ति द्वारा मुर्गा पार्टी में बुलाया गया था। इसके बाद अचानक सूचना मिली कि उनकी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है।हालांकि, जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की स्थिति देखी, तो मामला पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हुआ। इससे आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने अंबेडकर चौक को जाम कर दिया।जाम के दौरान लोग निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।वहीं मृतक की धर्मपत्नी और देवरानी ने बताया कि बिट्टू की मौत सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को सख्त सजा दिलाने, साथ ही बिट्टू के बच्चों के भरण-पोषण के लिए मुआवजा देने की मांग की है।फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और लोगों को शांत कराने का प्रयास जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “हजारीबाग के अंबेडकर चौक पर हंगामा, संदिग्ध मौत को लेकर सड़क जाम”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!