Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग की धरती पर नायकों का अपमान नहीं सहेंगे- मुन्ना सिंह

हजारीबाग की धरती पर नायकों का अपमान नहीं सहेंगे- मुन्ना सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग की धरती पर नायकों का अपमान नहीं सहेंगे- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-हजारीबाग जिले के पीडब्ल्यूडी चौक पर आदिवासी शौर्य और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिद्धू-कान्हू मूर्मू की प्रतिमा को मंगलवार को दूसरी बार अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। यह केवल एक प्रतिमा का तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि झारखंड की आत्मा, आदिवासी संस्कृति और वीर सपूतों के सम्मान का सीधा अपमान है। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य झारखंड की जनता की भावनाओं के साथ-साथ हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी अपमानजनक है। उन्होंने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों की पीड़ा, आक्रोश और आहत भावनाओं को महसूस किया। मुन्ना ने प्रशासन से आग्रह किया कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रतिमा को तुरंत पुनः स्थापित किया जाए, ताकि जनता की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्धू-कान्हू का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और झारखंड की जनता अपने नायकों की रक्षा में हमेशा सतर्क और सक्रिय रहेगी। इस मैके मुख्य रूप से त्रिपुरा प्रदेश अगरतल्ला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व त्रिपुरा विधायक दल के नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साथ ही एआईसीसी सीडब्ल्यूसी के आमंत्रित सदस्य सुदीप राय बर्मन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक दूबे, वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार चंद्रवंशी, पलामू के विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल व काई आदिवासी नेता व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सिंह ने जनता से अपील की कि वे इस प्रकार की कुत्सित मानसिकता के खिलाफ सजग रहें और मिलकर आदिवासी सम्मान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की धरती हमेशा अपने नायकों के सम्मान के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket