Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग की दीपिका बनीं लेबर सुपरिटेंडेंट, JPSC परीक्षा में हासिल की 222वीं रैंक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग की दीपिका बनीं लेबर सुपरिटेंडेंट, JPSC परीक्षा में हासिल की 222वीं रैंक।

भूषवा गांव की पहली बेटी बनीं अफसर, पिता बोले – बेटी ने गर्व से ऊंचा किया सिर

रिपोर्ट: आशीष यादव

हज़ारीबाग़:-हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित भूषवा गांव की दीपिका कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। दीपिका ने इस परीक्षा में 222वीं रैंक हासिल की है और उन्हें लेबर सुपरिटेंडेंट (Labour Superintendent) पद के लिए चयनित किया गया है।यह उपलब्धि इसलिए भी खास बन जाती है क्योंकि दीपिका अपने गांव की पहली ऐसी बेटी हैं, जिन्होंने JPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। दीपिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्रारंभिक शिक्षा से ही रही होशियार

दीपिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वविवेकानंद स्कूल से प्राप्त की। शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली दीपिका ने पहली ही बार में JPSC परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उनका कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए किया। वे distractions से दूर रहीं और पढ़ाई को ही प्राथमिकता दी।

भावुक हुए पिता

दीपिका के पिता देवेंद्र यादव, जो एक साधारण किसान हैं, अपनी बेटी की इस सफलता से भावुक हो उठे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,”मेरे लिए यह बेहद भावुक क्षण है कि मेरी बेटी अफसर बनेगी। वह बचपन से ही मेहनती रही है।आज उसकी मेहनत रंग लाई है।”

समाज और छात्रों को दिया संदेश

दीपिका ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी। उनका सपना है कि वे समाज के लिए कुछ सकारात्मक कर सकें और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचे।दीपिका कुमारी का कहना है,कि
“मेरे लिए यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। मैं पूरी ईमानदारी से समाज के हित में कार्य करूंगी।”वहीं उन्होंने उन छात्रों को भी संदेश दिया जो इस बार JPSC परीक्षा में सफल नहीं हो सके –”निराश न हों। मेहनत करते रहें, एक दिन जरूर सफलता मिलेगी।”दीपिका की यह सफलता खास तौर पर ग्रामीण और साधनहीन क्षेत्रों की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह साबित करता है कि अगर दृढ़ निश्चय और सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!