Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग एसपी अमन कुमार का बड़कागांव अनुमंडल दौरा, थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी अमन कुमार का बड़कागांव अनुमंडल दौरा, थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग एसपी अमन कुमार का बड़कागांव अनुमंडल दौरा, थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश

हज़ारीबाग:हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आज बड़कागांव अनुमंडल का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के सभी थानों का निरीक्षण कर वहां की विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और पुलिस कार्यशैली का गहन समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना प्रभारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।दौरे के बाद एसपी अमन कुमार ने बड़कागांव अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, गश्ती व्यवस्था, वारंट निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं, संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखें और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच बेहतर बनाने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।इसके अलावा उन्होंने लंबित कांडों की नियमित समीक्षा करने, समय पर चार्जशीट दाखिल करने और शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को टीमवर्क के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सख्त हिदायत दी।अंत में एसपी अमन कुमार ने सभी अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, प्रेस क्लब का उग्र विरोध; दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, प्रेस क्लब का उग्र विरोध; दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग मंत्री के कार्यक्रम में हुई घटना को बताया लोकतंत्र

JTET 2026 नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी, भोजपुरी-अंगिका-मगही फिर बाहर

JTET 2026 नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी, भोजपुरी-अंगिका-मगही फिर बाहर भाषाओं के मुद्दे पर बनी रहेगी समिति, रिपोर्ट के बाद होगा अंतिम फैसला राज्य कैबिनेट

हजारीबाग एसपी अमन कुमार का बड़कागांव अनुमंडल दौरा, थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी अमन कुमार का बड़कागांव अनुमंडल दौरा, थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश हज़ारीबाग:हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग में सरेआम फायरिंग: महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल केरेडारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को बनाया निशाना, पुलिस जांच में

Live Cricket

error: Content is protected !!