Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » हजारीबाग़ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया नशा मुक्त हजारीबाग़ अभियान का शुभारंभ

हजारीबाग़ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया नशा मुक्त हजारीबाग़ अभियान का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग़ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया नशा मुक्त हजारीबाग़ अभियान का शुभारंभ

नशा मुक्त हजारीबाग़ हमारा संकल्प है, इसके लिए ठोस और सकारात्मक कदम लगातार उठते रहेंगे : प्रदीप प्रसाद

हज़ारीबाग़:-हजारीबाग़ को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर से नशा मुक्त हजारीबाग़ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, समाजसेवी, चिकित्सक, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विशेष काउंसलिंग सत्र से हुई, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी।लोगों को जागरूक करने हेतु तरंग ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नाटक ने विशेष आकर्षण बनाया। लगभग आधे घंटे के इस प्रभावशाली मंचन ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया और यह संदेश दिया कि नशा जीवन की सबसे बड़ी पूँजी स्वास्थ्य और परिवार को छीन लेता है।इसके अलावा, रांची (कांके) से आई चिकित्सकों की विशेष टीम ने उपस्थित जनसमूह का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि नशा केवल व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की प्रगति को प्रभावित करता है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौड़ ने किया।इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा नशा को ना, ज़िंदगी को हाँ कहकर ही हम एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। नशा मुक्त हजारीबाग़ का संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज सुधार का आंदोलन है। मुझे विश्वास है कि यह पहल हज़ारों युवाओं को नई दिशा और शक्ति प्रदान करेगी। इस दिशा में हम निरंतर ठोस और सकारात्मक कदम उठाते रहेंगे। हम सभी की जिम्मेदारी हैकि नशे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ें।विधायक की इस पहल का उपस्थित जनसमूह ने स्वागत किया और इसे हजारीबाग़ के भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता के.पी. ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, जिला भाजपा पदाधिकारी दामोदर सिंह, कुणाल दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, मनमीत अकेला, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, रामअवतार शर्मा, विनोद सिंह, श्रवण सिंह, वीरेंद्र वीरू, मनीष ठाकुर, कृष्णा कुमार, पिंटू कुमार, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा, सामाजिक संस्था वसुधा कल्याण फाउंडेशन और जीतो हजारीबाग़ की सदस्याओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket