Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, तीन लोगों की कुचलकर ली जान.

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, तीन लोगों की कुचलकर ली जान.

सिमडेगा :- जिले के अलग-अलग हिस्सों में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है। जंगली हाथियों ने अबतक तीन लोगों की जान ले ली है वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए है जिनका इलाज जारी है।वन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे महाबुआंग थाना क्षेत्र के बुरूइर्गी देबाटोली गांव में हाथी ने घर के अंदर सो रहे विकास ओहदार की जान ले ली। उसके बाद सुबह करीब छह बजे बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में एक दूसरे हाथी ने महिला सिबिरया लुगुन को कुचलकर मार डाला। उस समय मृतक महिला जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थी। बानो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है। आपको बता दें कि जंगली हाथियों ने तीन दिन के अंदर तीन लोगों की जान ली है, जिसके बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये प्रदान किए। अधिकारी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुआवजे की शेष राशि परिजनों को प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार हाथियों के हमले में मौत होने पर 4 लाख रुपए का मुआवजा देती है। इन घटनाओं के साथ ही पिछले 2 दिनों में जिले में हाथियों ने कुल तीन लोगों को मार डाला है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!