Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरकारी राशि गबन मामले की जांच राष्ट्रीय फुटबॉलर तक पहुंची, CID ने खंगाला बैंक खाता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सरकारी राशि गबन मामले की जांच राष्ट्रीय फुटबॉलर तक पहुंची, CID ने खंगाला बैंक खाता

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में सरकारी राशि के कथित गबन मामले की जांच अब एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर तक पहुंच गई है। एसपी कार्यालय के डीडीओ (DDO) कोड के कथित दुरुपयोग कर सरकारी खजाने से 26.21 लाख रुपये की निकासी के मामले में सीआईडी ने झारखंड की ओर से फुटबॉल खेल चुके गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में हुए लेन-देन को भी जांच के दायरे में लिया है।

सीआईडी की जांच में सामने आया है कि एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में पदस्थापित सिपाही देव नारायण मुर्मू ने कथित रूप से सरकारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा में हेरफेर कर सरकारी राशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की। आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत 26,21,717 रुपये की सरकारी राशि अलग-अलग खातों में भेजी गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, इसी क्रम में गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में 1.67 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद सीआईडी ने उनके खाते से जुड़े लेन-देन और उक्त राशि के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में उनकी भूमिका को लेकर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है और जांच जारी है।

चार बैंक खाते जांच के दायरे में

सीआईडी ने अब तक पोटका, रांची, चाईबासा और ओडिशा के बहलदा स्थित एसबीआई शाखा के चार बैंक खातों को चिन्हित किया है। इन खातों में हुए वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

संतोष ट्रॉफी में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

गोराचांद मरांडी ओडिशा के मयूरभंज जिले के निवासी हैं। वह लंबे समय से जमशेदपुर फुटबॉल लीग में सक्रिय हैं और टाटा मोटर्स व टाटा स्टील की टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने झारखंड की ओर से संतोष ट्रॉफी सहित कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। वर्तमान में वह चाईबासा में रहकर फुटबॉल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

नोट: मामले की जांच अभी जारी है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति की आपराधिक जिम्मेदारी या दोष सिद्ध नहीं हुआ है। सीआईडी जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!