Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » समाज को बांटने की राजनीति स्वीकार्य नहीं” – रामनवमी घटनाओं व विष्णुगढ़ कांड पर मुन्ना सिंह का बयान

समाज को बांटने की राजनीति स्वीकार्य नहीं” – रामनवमी घटनाओं व विष्णुगढ़ कांड पर मुन्ना सिंह का बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

समाज को बांटने की राजनीति स्वीकार्य नहीं” – रामनवमी घटनाओं व विष्णुगढ़ कांड पर मुन्ना सिंह का बयान 

हजारीबाग:सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को चानो स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटनाओं, विष्णुगढ़ मामले तथा जिले के मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक हालात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज को बांटने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और हजारीबाग जैसे शांतिप्रिय जिले को बदनाम करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने रामनवमी पर्व की गरिमा पर जोर देते हुए कहा कि यह पर्व सदियों से आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाता रहा है, लेकिन डीजे और शोर-शराबे की संस्कृति से इसकी मर्यादा प्रभावित हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिखावे से बचें और संसाधनों का उपयोग शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे जरूरी क्षेत्रों में करें।मुन्ना सिंह ने हालिया हिंसक घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने बड़ा बाजार निवासी स्वर्गीय अभिषेक कुमार एवं सिलवारकला के स्वर्गीय प्रिंस कुमार के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं पूरे जिले को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि रामनवमी एवं दशमी जुलूस के दौरान बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि अनुशासित झांकियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए।राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर बोलते हुए उन्होंने भाजपा पर धार्मिक पर्व को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। वहीं विष्णुगढ़ मामले में गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए न्याय प्रक्रिया पर भरोसा व्यक्त किया।

अंत में उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पहचान हमेशा से भाईचारे और सौहार्द की रही है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket