Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सदर अस्पताल चाईबासा – करोड़ों की लागत, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सदर अस्पताल चाईबासा – करोड़ों की लागत, फिर भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव

चाईबासा : ₹215 करोड़ की लागत से बने सदर अस्पताल चाईबासा की बाहरी चमक-धमक और वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर है। अस्पताल का हाल जानने वाले मरीज और परिजन बताते हैं कि यहाँ अब भी पानी, स्वच्छता और बिस्तरों जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

पानी की समस्या
मरीजों और परिजनों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। महिला और पुरुष वार्डों में पानी उपलब्ध नहीं कराया गया है।कैंटीन/रसोईघर से पानी खरीदना पड़ता है, जहाँ गर्म पानी ₹5 और सामान्य पानी ₹2 प्रति बोतल मिलता है।ओपीडी में लगी मशीन से केवल नॉर्मल पानी आता है, लेकिन उसकी शुद्धता पर सवाल है।
मरीजों को पानी के लिए कई मंज़िल नीचे उतरना पड़ता है, जबकि ठंडे या गर्म पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

स्वच्छता की बदहाल स्थिति
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी चिंताजनक है। निरीक्षण के दौरान लेटरिन और बाथरूम के टूटे-फूटे गेट, गंदगी और बदबू पाई गई, जिससे मरीजों के और बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है।अस्पताल में बिस्तरों की भारी कमी है।बुनियादी सुविधाओं के अभाव में मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।लोग पूछ रहे हैं कि जब ₹215 करोड़ की लागत से अस्पताल का निर्माण हुआ, तो क्या सिर्फ ₹25 लाख खर्च कर साफ पानी, स्वच्छ शौचालय और पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं कराए जा सकते? यह सुधार सरकार का खज़ाना खाली नहीं करेगा, लेकिन इससे हजारों मरीजों की जिंदगी आसान हो सकती है।युवा भाजपा नेता दुवारिका शर्मा (आईटी सेल संयोजक, चाईबासा नगर) का बयान“सरकार का नारा तभी सार्थक होगा जब सदर अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएँ – साफ पानी, स्वच्छ शौचालय और बेड – उपलब्ध हों। अस्पताल की अंदरूनी स्थिति तुरंत सुधारने की आवश्यकता है।”

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!