Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क निर्माण की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीण, एक साल बाद भी नहीं मिली कार्रवाई की जवाबदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सड़क निर्माण की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीण, एक साल बाद भी नहीं मिली कार्रवाई की जवाबदारी

पेटरवार के पिछरी गांव में जर्जर सड़कों पर सरकार की चुप्पी, ग्रामीण बेहाल

बोकारो:- बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव की कई प्रमुख सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आवागमन दुश्वार हो गया है। खास बात यह है कि यह गांव सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत आता है, फिर भी सड़क निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।पिछरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी ने लगभग एक वर्ष पूर्व जिले के उपायुक्त और बेरमो विधायक कुमार को पत्र लिखकर सड़कों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक न तो कोई जवाबी कार्रवाई हुई, और न ही निर्माण कार्य की कोई शुरुआत।मुखिया द्वारा भेजे गए पत्र में कोचाकुल्ही से करनडीह नहर किनारे पुल तक पीसीसी सड़क निर्माण।, दासो महतो के घर से होते हुए विध्यापुरी मुहल्ला से NH तक सड़क एवं नाली निर्माण।ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के चलते बारिश के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को अस्पताल तक पहुंचना एक संघर्ष बन गया है।मुखिया प्रमिला देवी ने प्रशासन से एक बार फिर अपील की है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले इस क्षेत्र में जल्द से जल्द सड़क व अन्य निर्माण कार्य शुरू किए जाएं, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।ग्रामीणों की मांग है साफ़: अब वादे नहीं, काम चाहिए।सरकार और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!