Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद ने बताया कि जनवरी से अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 65 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इस पर उपायुक्त ने सभी ट्रांसपोर्टरों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु सुझाव एवं आवश्यक पहल साझा करने को कहा।

समीक्षा के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, एक ही चालक द्वारा लगातार लंबे समय तक वाहन चलाना तथा घाटी क्षेत्रों में भारी वाहनों के ब्रेक फेल होने जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों एवं ट्रांसपोर्टरों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उपायुक्त रवि आनंद ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्ट कंपनियों में कार्यरत वाहन चालकों का रेंडम ड्राइविंग टेस्ट कराया जाए तथा अयोग्य पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान नियमित रूप से चलाने एवं नो-एंट्री क्षेत्र में चलने वाले वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी लोडेड वाहन की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। लगातार लंबे समय तक वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालकों की चिकित्सीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।

बैठक में वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वे अपने वाहन चालकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करें और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

इसके अलावा जिले के संवेदनशील स्थलों पर CCTV कैमरे लगाने, दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, पॉल्यूशन एवं बीमा सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाने तथा जोड़ी-हंटरगंज मार्ग, टंडवा सहित विभिन्न सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश भी संबंधित विभागों को दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!