Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग है, संविधान को कमजोर नहीं होने देगी – मुन्ना सिंह

हज़ारीबाग:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रांची स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” रैली में कांग्रेस पार्टी की ओर से भारी भागीदारी देखी गई। हज़ारीबाग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस जनसभा में भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

रैली को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा, “आज जब संवैधानिक संस्थाएं दबाव में हैं और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे समय में यह आवश्यक है कि हम सब एकजुट होकर संविधान की रक्षा करें। कांग्रेस पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग है और किसी भी कीमत पर संविधान को कमजोर नहीं होने देगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह रैली केवल विरोध का मंच नहीं है, बल्कि देशवासियों को जागरूक करने का एक बड़ा प्रयास है कि लोकतंत्र की नींव नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर टिकी होती है।

मुन्ना सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए और शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से अपनी भागीदारी दर्ज कराई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, शाशी सिंह, विरेंद्र सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजित सिंह, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, सत्यनारायण जी, सरजू यादव, सुनील ओझा, संजय सिंह, साजिद अली, बाबर अंसारी, निशार ख़ान, रविंद्र कुशवाहा, गौतम कुमार, दिनेश यादव, विक्की कुमार धान, मो. वारिस, पप्पू यादव, राजू राम, गणेश मेहता, मुखिया कुमारी बाखला, शहापुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बबाबर अंसारी, संतोष सिंह, आदित्य सिंह, आर्यन सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!