Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश — स्कूलों में बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार नामांकन पर विशेष जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश — स्कूलों में बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार नामांकन पर विशेष जोर

हजारीबाग:-समाहरणालय भवन के सभागार में हजारीबाग के उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में संचालित शिक्षा योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।बैठक में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, यू-डाइस पोर्टल पर स्कूलों की प्रविष्टि, टीचर मॉड्यूल अपडेट, ब्लॉकवार वृक्षारोपण, इको क्लब पंजीकरण, छात्रों के बैंक खाते, आधार नामांकन, और एमडीए-आईडीए अभियान के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा वितरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सीआरपी एवं बीआरपी एक निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर स्कूलों की भौतिक जांच करें और समयबद्ध रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी और विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिशत में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का आदेश दिया।उन्होंने कहा कि यू-डाइस पोर्टल पर सरकारी एवं निजी सभी विद्यालयों की अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए और टीचर मॉड्यूल में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। स्कूल परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए गए।फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में छात्रों को दवा अनिवार्य रूप से खिलाई जाए और उस दिन छात्रों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।उन्होंने छात्रों के बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा और जहां यह प्रक्रिया बाधित हो रही है, वहां विशेष बैंक कैंप आयोजित करने की बात कही।बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि शिक्षा परियोजना से जुड़ी योजनाओं का सही क्रियान्वयन, नियमित निगरानी और मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीआरपी, सीआरपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!