Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल,ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी करेगा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल,ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी करेगा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन।

हज़ारीबाग:-शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हज़ारीबाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो बी.फार्मा, बी.फार्मा (लेटरल एंट्री) और डी.फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं।कॉलेज को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली, झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल, रांची एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग से मान्यता प्राप्त है।

परीक्षा संबंधित विवरण:

ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 07 मई 2025 से 15 जून 2025 तक

परीक्षा तिथि: 20 जून 2025 (शुक्रवार)

पंजीकरण शुल्क: ₹50 मात्र

छात्रवृत्ति लाभ:रैंक 1 से 5 तक: प्रथम वर्ष की फीस में 30% की छूट,रैंक 6 से 15 तक: प्रथम वर्ष की फीस में 20% की छूट,रैंक 16 से 30 तक: प्रथम वर्ष की फीस में 10% की छूट

इसके अतिरिक्त, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने पौधारोपण एवं उसकी देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनोखी पर्यावरणीय पहल की है। इस अभियान में भाग लेने वाले छात्रों को कुल पाठ्यक्रम शुल्क में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।कॉलेज में अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं और करियर-उन्मुख वातावरण की सुविधा है, जो छात्रों को फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्ट भविष्य के लिए तैयार करती है।छात्रों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!