Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना।

महज 15 दिन पहले ही बड़कागांव थाना का प्रभार मिला था दीपक कुमार सिंह को

बड़कागांव (हजारीबाग): हजारीबाग की रामनवमी जहां विश्व विख्यात है, वहीं जिले का बड़कागांव क्षेत्र भी इस पर्व को लेकर अपनी अलग पहचान रखता है।हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़कागांव थाना क्षेत्र में रामनवमी का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस बार की खास बात यह रही कि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने महज 15 दिन पहले ही थाना प्रभारी का प्रभार संभाला था।पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने रामनवमी को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में काम करना शुरू कर दिया था।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बैठकें कीं और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी।रामनवमी के दौरान लगातार दो दिनों तक थाना प्रभारी दीपक सिंह खुद मोर्चा संभाले रहे।वे जुलूस के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करते दिखे। उनकी इस तत्परता और सक्रियता का ही परिणाम रहा कि पूरा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जूलूस के सफल समापन के बाद अखाड़ा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने थाना प्रभारी दीपक सिंह को फूल-माला पहनाकर एवं भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की जमकर सराहना की।अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इतने कम समय में जिस तरह से थाना प्रभारी ने व्यवस्थाओं को संभाला, वह काबिले तारीफ है।उनकी रणनीति और सख्ती के कारण पूरे क्षेत्र में अनुशासन और शांति बनी रही।महिलाओं ने भी विशेष रूप से पुलिस व्यवस्था की सराहना की।उनका कहना था कि इस बार जुलूस के दौरान उन्हें पूरी तरह सुरक्षित माहौल मिला।महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, जिससे वे बिना किसी भय के कार्यक्रम में शामिल हो सकीं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़कागांव में पहली बार किसी थाना प्रभारी ने इतनी सक्रियता और समर्पण के साथ रामनवमी जुलूस को सफल बनाया है।दीपक सिंह की कार्यशैली ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे को और मजबूत किया है।बड़कागांव की जनता ने एक स्वर में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही प्रयासों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण आगे भी कायम रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!