Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विश्व मलेरिया दिवस पर हजारीबाग में प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

हजारीबाग, 25 अप्रैल 2026:विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला भी.बी.डी. कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की।

प्रभात फेरी कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए झंडा चौक तक पहुंची और पुनः कार्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान शहरी क्षेत्र की सहिया कार्यकर्ताओं एवं ए.एन.एम.टी. स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारों व संदेशों के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत करना है। उन्होंने लोगों से अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, सोते समय मच्छरदानी के उपयोग तथा बुखार होने पर तुरंत मलेरिया जांच कराने की अपील की।

जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी डॉ. कपिलमुनि प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में ठंड लगना, तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, पसीना आना, मतली एवं उल्टी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया की जांच और उपचार निःशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यालयों में क्विज, चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं ग्राम स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा सके।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राहुल (चिकित्सा पदाधिकारी), जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कार्यक्रम समन्वयक, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, मलेरिया निरीक्षक, लिपिक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!